August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

 12 दिन बाद तमक नाले के सैलाब में लापता बीआरओ कर्मी का शव मिला

चमोली। तमक नाले के सैलाब में लापता हुए बीआरओ कर्मी का शव 12 दिन बाद बरामद हो गया है। शव मिलने के साथ ही यहां चल रहे रेस्क्यू अभियान को बंद कर दिया गया है। नीती घाटी के तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा में मोटर पुल बह गया था। वहां पर काम कर रहे बीआरओ के कर्मचारी पंकज सिंह अचानक नाले में आए सैलाब में लापता हो गए।उसी दिन से पंकज की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना, बीआरओ सहित अन्य एजेंसियां लगातार सर्च अभियान चला रही थी। रेस्क्यू डॉग का उपयोग किया जा रहा था, एस्क्लेवेटर मशीन से खुदाई की जा रही थी, रडार तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा था। सर्च अभियान के दौरान शनिवार को घटना के 12 दिन बाद पंकज का शव धौली गंगा के किनारे बरामद हो गया। शव मिलने पर बीआरओ के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची। ज्योतिर्मठ पुलिस ने बताया कि बीआरओ जवान का शव शनिवार को धौली गंगा में भलगांव व लाता गांव के पास मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *