August 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंग: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश,भाजपा के चुनावी कार्यक्रम में जाने वाले प्रोफेसर पर गिरेगी गाज

धन सिंह रावत के साथ खूब वायरल हुआ था फोटो,कांग्रेस ने की थी शिकायत
देहरादून। राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षा मंत्री के साथ राजनीतिक कार्यक्रम में नजर आने वाले चंपावत के नर्सिंग कॉलेज के प्रोफेसर राम कुमार वर्मा पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ चंपावत के नर्सिंग कॉलेज में कार्यरत सह अध्यापक का एक फोटो खूब वायरल हुआ था। जिसको लेकर 22 नवंबर 2023 को कांग्रेस द्वारा एक शिकायत पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड, राजस्थान और भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। इस शिकायत पत्र पर अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड द्वारा जवाब भेजा गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया की जवाब में आए पत्र में लिखा गया है की विभाग को इस प्रकरण को देखते हुए कार्यवाई के निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *