August 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसटीएफ ने गिरफ्तार किया एक लाख का इनामी बदमाश

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की मैनुअल पुलिसिंग ने अचूक प्रहार करते हुए एक लाख रुपए के ईनामी बदमाश को ग्राम कुंजा विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया। यह एस टी एफ द्वारा गिरफ्तार किया गया चालीसवां कुख्यात ईनामी बदमाश है। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार चीता पुलिस के दो जवानों को गोली मार कर भागने वाले इस कुख्यात की गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया था।थाना लक्सर हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत एक सुनार को लूटने के दौरान चीता पुलिस से हुयी मुठभेड़ में पकड़े गये इनामी अपराधी ने कई राउण्ड फायर किए थे जिसमें चीता पुलिस के दो जवान घायल हो गये थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि जैसा कि 16.10.22 को जनपद हरिद्वार के क्षेत्र थाना लक्सर की चीता पुलिस के जवानो को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश लक्सर कस्बे के एक सुनार को लूट के इरादे से आये हुये है और वे संदिग्ध व्यक्ति दुर्गा मन्दिर ओवर ब्रिज लक्सर के नीचे घूम रहे है। इस सूचना पर चीता पुलिस के दो जवान का. सुरेन्द्र शर्मा व का,. पंचम को लक्सर वालावाली पुल के नीचे एक मोटर साईकिल में सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर उन्हें रोककर पूछताछ करने लगे तो वो अचानक चीता पुलिस पर फायर करते हुये भागने लगे। इस मुठभेड़ के दौरान इनमे से एक बदमाश को का. सुरेन्द्र शर्मा ने दबोच लिया था किन्तु उसके अन्य साथियों द्वारा फिर चीता पुलिस पर जान से मारने की नीयत से कई राउण्ड फायर कर दिये इस दौरान कानि. पंचम के पैर में गोली लग गयी और वो पकड़ा गया व्यक्ति अपने साथियों के साथ भागने लगा। गोली चलाने वाले व्यक्ति का. पंचम प्रकाश द्वारा लडखड़ाते हुये उसका पीछा कर रहा था इसी बीच वहीं मौके पर पहुंचीं थाना लक्सर की दूसरी चीता में तैनात कर्मचारी कानि. सतेन्द्र व का. राजेन्द्र ने अपनी मोटर साईकिल से कां. पंचम प्रकाश के साथ तीनों बदमाशों का पीछा किया तो तीनों बदमाषों द्वारा उक्त चीता कर्मियों पर भी जान से मारने की नीयत से फायर कर दिये। जिसमें से एक गोली एक अन्य कानि. राजेन्द्र सिंह पैर पर लग गयी तथा वह बदमाश पप्पू नर्सिंग होम के पास एक पीले रंग की अपाचे मोटर साईकिल पर सवार दो अन्य बदमाशो के साथ फायर करते हुये भाग गये। उन्होंने बताया कि इस घटना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 5 बदमाशो साबिर, अताउल खान, नौशाद, जावेद व 5 फुरकान प्रकाश में आये। जिनमें से मोटर साईकिल व असलाह उपलब्ध कराने वाले दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही हरिद्वार पुलिस द्वारा घटना में सम्मलित अपराधी नौशाद, अताउलखान व शबिर को गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य अपराधी फुरकान अभी कुछ दिन पूर्व एसटीएफ द्वारा बिहार से गिरफ्तार किया गया। इस घटना में एक अन्य शातिर बदमाश जावेद पुत्र इदरीस निवासी ग्राम लंडौरा गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा एक लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि जावेद को पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी जिनके द्वारा मैनुवली जावेद के सम्बन्ध में सूचनाओं को संकलित करना प्रारम्भ किया तथा टीम विगत वर्ष 2022 से ही उक्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत थी। हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि पर दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई जावेद का एक भाई विकासनगर कालसी मे आम के बगीचे मे काम कर रहा है। पुलिस द्वारा इस पर भी नजर रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि फिर यह जानकारी मिली कि जावेद की ससुराल कुंजा मे है। एसटीएफ पुलिस टीम विगत कुछ दिन पूर्व से कुंजा मे डेरा डाले हुई थी व अंदेशा था कि जावेद अपनी पत्नी को मिलने कभी कभी आता है।एसटीएफ को जानकारी मिली कि जावेद ग्राम कुंजा विकास नगर में अपनी ससुराल में आया हुआ है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम अबुल कलाम के नेतृत्व मे विकासनगर गयी व थाना विकासनगर की स्थानीय पुलिस की मदद लेकर एसटीएफ की टीम द्वारा जावेद के ससुराल मे दबिश दी गयी तो जावेद पुलिस देखकर पीछे दीवार कूदकर भागने लगा जिसे मौके पर ही पकड़ कर गिरफ्तार किया गया। जावेद पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से भी अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में निरीक्षक अबूल कलाम,उनि याजवेन्द्र बाजवा, उनि दिलबर नेगी, उनि विघादत्त जोशी, अउनि प्रदीप चौहान, हेका. बृृजेन्द्र चौहान, संजा कुमार, महेन्द्र सिंह नेगी,का. मोहन असवाल थाना विकासनगर पुलिस से निरीक्षक संजय कुमार चौकी प्रभारी कुलहाल, प्रवीण सैनी कांस्टेबल रहीस अन्य पुलिस बल शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *