August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर: पति पत्नी और भतीजी की दर्दनाक मौत

हरिद्वार। रोडवेज बस और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाईक सवार पति पत्नी और उनकी दस साल की भतीजी की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर के पास घटी है। पुलिस अनुसार सराय ज्वालापुर के रहने वाले 30 वर्षीय शाहवान पुत्र इस्तियाक अपनी पत्नी 27 वर्षीय आसमा तथा भतीजी 10 वर्षीय मिशवा बाईक पर )षिकेश से अपने घर ज्वालापुर हरिद्वार आ रहे थे। अचानक मोतीचूर के पास उनकी बाइक को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार तीनों बस के अगले पहिए की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्स )षिकेश भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर मृतक के चाचा अहसान की ओर से रायवाला थाने में तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *