August 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केलाखेड़ा। वांछित और ईनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलो जा रहे अभियान के तहत केलाखेड़ा पुलिस ने बीस हजार के ईनामी बादमाश को गिरफ्तार किया है। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष केलाखेड़ा के नेतृत्व में थाना केलाखेडा पुलिस टीम ने थाना केलाखेडा से वांछित 20 हजार के ईनामी अभियुक्त अली जान पुत्र मोहम्मद जान निवासी ग्राम भव्वा नगला केलाखेड़ा को गडरी नदी पुल बेरिया दौलत केलाखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी धारा 147/148/307/323/324/504/ 506 भादवि0 में वांछित था। काफी समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *