October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए 12वीं पास होना जरुरी

देहरादून। उत्तराखंड में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए 12वीं पास होना जरुरी हो गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि राज्य में आरक्षित पदों पर ब्लॉक स्तर से कोई अभ्यर्थी नहीं मिलने पर जिला और राज्य स्तर पर इन पदों को भरा जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव पर मंत्री की ओर से अनुमोदन किर दिया गया है। बता दें कि पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास थी।उत्तराखंड में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए 12वीं पास होना जरुरी हो गया है। बता दें कि पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास थी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा निममावली में संशोधन के प्रस्ताव को अनुमोदन मिल गया है।महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के अनुसार प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में ओबीसी के लिए 14 फीसद, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए चार फीसद पद आरक्षित हैं। आरक्षित पदों के लिए ब्लॉक स्तर पर कोई अभ्यर्थी नहीं मिलने से पहले भी कई पद खाली रह जाते थे। इसलिए अब ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर से कोटे की पदों को भरा जाएगा। गौरतलब है कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के मुताबिक इसके 121 पदों के लिए 58875 आवेदन आए हैं। शनिवार से इनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *