October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली स्थित सीमांत गांव माणा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन आशीर्वाद के साथ किया। पहले दिन की शुरआत प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को यात्रा समर्पित कर हत्याकांड के मूल प्रश्नों के साथ मुद्दा जनता के बीच में उठाया जाएगा। उत्तराखंड के चमोली स्थित सीमांत गांव माणा से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन आशीर्वाद के साथ किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहराए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज यात्रा के पहले दिन की शुरआत प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को समर्पित कर हत्याकांड के मूल प्रश्नों के साथ मुद्दा जनता के बीच में उठाया जाएगा। प्रदेश भर में ये यात्राएं 14 से 19 नवंबर के बीच निकाली जाएंगी। यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों से मिट्टी और जल एकत्र किया जाएगा जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिया जाएगा। साथ ही राहुल की यात्रा में अब आने वाले राज्यों में जगह जगह इस जल और मिट्टी के साथ पौधे भी रोपे जाएंगे। यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहे। उत्तराखंड कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने यात्रा से एक दिन पहले मीडिया को बताया था कि कांग्रेस के सभी नेता माणा को पहले दिन से ही महत्व देते आए हैं चाहे स्वर्गीय इंदिरा गांधी की बात करें उन्होंने वहां ट्राइबल्स के बीच जाकर सांस्कृतिक में प्रतिभाग किया और रैली को संबोधित किया। चाहे फिर सोनिया गांधी की बात करें कांग्रेस के समस्त नेता लगातार माणा जाते रहे हैं क्योंकि माणा उत्तराखंड का अंतिम गांव है तो उसका महत्व और भी ज्यादा है और अंतिम छोर के व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना नीतियां पहुंचाना यह कांग्रेस की पहले से नीति रही है। इसलिए कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा माणा से यात्रा की शुरूआत की है। यात्रा में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे भर्ती घोटाला अंकिता भंडारी हत्याकांड कानून व्यवस्था सहित सभी मुद्दों को जनता के सामने लाया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *