October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लकड़ी से भरे ट्रक ने ट्रक ने पुलिस कर्मी को रौंदा,हालत गंभीर

रुद्रपुर। किच्छा कोतवाली क्षेत्र चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कांस्टेबल को लकड़ी से भरे ट्रक ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल कांस्टेबल को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट व किशोरी को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से उपर तक भरे ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने की जगह ट्रक की रफ्तार बढा दी और सामने खड़े पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट की तरफ ट्रक काट दिया। लक्ष्मण ने बचने का प्रयास किया, परंतु तेज रफ्तार ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और ट्रक उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। लक्ष्मण लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। लक्ष्मण के घायल होने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल लक्ष्मण को एंबुलेंस से गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तालाश शुरु कर दी है। घायल कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *