October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आनंद विहार कालोनी में दबोचे तीन चोर, खुद पहरेदारी कर रहे लोग

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप की आनंद विहार कालोनी के लोगों ने मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसे तीन चोरों को दबोच लिया और बांध दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस तीनों को हिरासत में ले लेकर थाने पहुंची। जानकारी के मुताबिक आनंद विहार में रविवार की रात तीन चोरों को मंदिर में चोरी करने को घुस गये। इस बीच रात को कालोनी की स्वयं निगरानी कर रहे लोगों की नजर तीनों पर पड़ी और तीनों को दबोच लिया। बताया जाता है कि शोर शराबा सुन कर कालोनी के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। तीनों को मंदिर के पास बांध दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कालोनी के लोगों से जानकारी लेने के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। बता दें कि ट्रांजिट कैंप में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में रोष है। आनंद विहार के लोग तो ज्वैलर्स स्वामी के घर हुई वारदात के बाद स्वयं कालोनी की निगरानी कर रहे हैं। कालोनी के लोगों के मुताबिक पुलिस के हीलाहवाली गश्त के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहें हैं। लोगों को स्वयं घरों की निगरानी करनी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *