October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरांचली फीचर फिल्म जुगनू में मुख्य किरदार में नजर आएंगी रूद्रपुर की अभिनेत्री कविता जोशी

हल्द्वानी (उद ब्यूरो)। उत्तराखंड की बेटी कविता जोशी फिल्म जुगनू की शूटिंग की तैयारियों में जुट गई है। मूल रूप से रुद्रपुर के समीप ग्राम लालपुर की रहने वाली अभिनेत्री कविता जोशी ने बताया कि उन्होंने रंगमंच से लेकर मुंबई महानगरी में अपनी पहचान बनाई। असली पहचान उन्हें देहाती व हरियाणवी फिल्मों की सुपर स्टार उत्तर कुमार की फिल्मों से मिली। उत्तरांचल फीचर फिल्म जुगनू के निर्माता निर्देशक विक्की योगी ने बताया कि उत्तम कुमार एवं कविता जोशी देहाती हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार के रूप पहचाने जाते हैं। लगभग 35 फिल्मों में यह जोड़ी धूम मचा चुकी है। कविता जोशी अब बतौर निर्माता भी फिल्में बनाने लगी है। उत्तराखंड वीडियो एल्बम फिल्मों में भी इन्होंने प्रारंभिक दौड़ में काम किया है। 2020 में अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला में सीता का किरदार बखूबी निभाया। इसके अलावा हिंदी फीचर फिल्म हरियाणवी देहाती 35 फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया। वह अपनी आकर्षक व्यत्तिफत्व के धनी व मिलनसार होने के कारण लोकप्रिय भी है। उनकी माता जानकी जोशी, भाई विनीत जोशी सहित पूरे परिवार का भरपूर सहयोग कविता जोशी को मिलते आया है। उनकी कुछ फिल्मों के नाम आशा, गीता, फजीता, विकास की बहु, नारी, सुजाता, अलज-पलज, मुद्दा, लाडली , मन्नू धाकड़ मैं, झलक, लाड साहब, नटखट, बियर वर्सेस बियर आदि है। कविता जोशी भविष्य में बतौर निर्माता उत्तराखंड की फिल्म बनाना चाहती है। कविता जोशी योगी फिल्म्स एंटरटेनमेंट मीडिया द्वारा निर्मित निर्माता-निर्देशक विक्की योगी की उत्तरांचली फीचर फिल्म जुगनू में भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। कविता जोशी की होम प्रोडक्शन कविता जोशी ऑफिशियल मैं उनकी नई फिल्में आशा ,गीता देख सकते हैं। उनकी फीचर फिल्म देवभूमि शीघ्र रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कई हरियाणवी देहाती वीडियो भी रिलीज होगी। योगी फिल्म इंटरटेनमेंट मीडिया के बैनर तले बनने वाली फिल्म की शूटिंग जल्द ही होने वाली है। इस फिल्म को लेकर कविता काफी उत्साहित हैं। गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचीं कविता ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन हैं। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के लालपुर की रहने वालीं कविता ने 35 हरियाणवी फिल्मों में अभिनय किया है। स्कूली दिनों से मंच पर उतरने को आतुर रहीं कविता ने रंगमंच के बाद मुंबई में पहचान बनाई। शुरुआती दिनों में कविता ने उत्तराखंडी वीडियो गीतों में भी अभिनय किया। देहाती व हरियाणवी फिल्मों में उत्तर कुमार के साथ कविता की जोड़ी को काफी सराहना मिली। 2020 में अयोध्या की रामलीला में सीता का अभिनय करते हुए भी कविता नजर आई थीं। निर्माता-निर्देशक विक्की योगी के साथ कविता ने गुरुवार को नई फिल्म को लेकर चर्चा की। कविता भविष्य में बतौर निर्माता उत्तराखंडी फिल्म बनाना चाहती हैं। कविता ने बताया कि मां जानकी जोशी, भाई विनीत का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता है। 2020 में अयोध्या की रामलीला में सीता का किरदार निभाकर प्रसि(ि पाने वाली कविता के इस किरदार को पाने का किस्सा भी रोचक है। कविता ने बताया कि उनका पूरा परिवार रुद्रपुर में रहता है। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बाद वह अपने घर चली गई थीं। इस दौरान फिल्मों की शूटिंग भी बंद थी। जब उन्हें अयोध्या की रामलीला की जानकारी मिली तो वे निर्देशक प्रवेश कुमार से मिलीं। हालांकि तब तक उन्हें नहीं पता था कि वे किस किरदार के लिए मिलने जा रही हैं। जैसे ही निर्देशक ने उन्हें देखा और सीता की भूमिका के लिए फाइनल कर दिया। माता सीता के किरदार के लिए उन्होंने
करीब तीन महीने रिहर्सल करना पड़ा था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *