October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुओं के साथ दो तस्कर दबोचे

रुद्रपुर। गत रात्रि पुलिस टीम में पुलभट्टा बहेडी सीमा पर स्थित वन विभाग चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुए ले जाते गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे वन्यजीव तस्करो के विरुद्ध अभियान के तहत गत रात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलभट्टा बहेडी बार्डर पर स्थित वन विभाग चौकी/ बैरियर पर चौकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बहेडी की ओर से आ रही मोटर साइकिल संख्या यूके 06 एएल 5350 को रोककर उस पर बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ की ति उन्होंने अपना नाम पता मंतोष विश्वास पुत्र मनोरंजन विश्वास निवासी आजादनगर वार्ड 2 बंगाली कालोनी थाना किच्छा व ज्योतिष गाइन पुत्र जगदीश गाइन आजाद नगर वार्ड न0 2 बंगाली कालोनी थाना किच्छा बताया। बाईक की तलाशी ली गयी तो उस पर बधे बैग व बीच में रखे कट्टे के अन्दर दुर्लभ जाति के कछुए पाये गये। जनकी संख्या 45 पायी गई। जिस पर मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। जिनके द्वारा मौके पर आने के पश्चात उक्त पकडे गये कछुओ को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबन्धित होना बताया गया। पकडे गये व्यक्तियों ने बताया उक्त कछुए को चोरी से बरेली रामगंगा नदी से काँटों में फंसाकर पकड़ कर लाये है। जिसे किच्छा बाजार में ग्राहको को ऊंचे दामों में बेचा जाना था। पुलिस को बरामद कछुए व बाईक कब्जे से लेकर दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *