October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चंदा मांग रही दो बेटियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल: मुख्यमंत्री धामी ने पिता के इलाज का जिम्मा उठाने का ऐलान किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक मानवीय चेहरा देखने को मिला है। उन्होंने हल्दवानी की सड़कों पर पिता के इलाज के लिए चंदा मांग रही दो बेटियों की पीड़ा को देखकर आहत मुख्यमंत्री धामी ने बेटियों के पिता के इलाज का जिम्मा उठाने का ऐलान किया है।  मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि  हल्द्वानी में पिता के इलाज के लिए दो मासूम बेटियों द्वारा चंदा मांगने की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए प्राप्त हुई थी। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज़ श्री गोपाल शर्मा जी के इलाज हेतु उचित इंतज़ाम किए जा रहे हैं व उपचार में कोई दिक्कत ना आए, इसके लिए स्वास्थ्य सचिव को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं।दिल्ली में तैनात एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर को भी सफदरजंग अस्पताल में जाकर वहां तैनात चिकित्सकों से वार्ता कर, मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वो श्री गोपाल शर्मा जी को शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ बनाएं।पिता के ठीक होने तक परिजन चाहें तो बच्चों को एस.ओ.एस चिल्ड्रन विलेज में रख सकते हैं, यहां बच्चों की उचित देखभाल की जाएगी व उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इस पोस्ट में दो बच्चियां अपने पिता के इलाज के लिए सड़क पर लोगों से आर्थिक मदद मांगती हुईं दिख रही थीं।दरअसल इन बच्चियों के पिता का नाम गोपाल शर्मा है और वो हल्दवानी में रहते हैं। हाल ही में उन्हे ब्रेन हेमरेज हो गया और उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एडमिट करना पड़ गया। चूंकि गोपाल शर्मा आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं थे लिहाजा दो लाख रुपए इलाज में खर्च करने के बाद उनके परिवार के पास पैसे नहीं बचे। ऐसे में गोपाल शर्मा का इलाज प्रभावित होने लगा।पिता का इलाज कराने के लिए आर्थिक मदद मांगने के लिए आखिरकार उनकी दो छोटी बच्चियों ने बीड़ा उठाया और सड़कों पर लोगों से पैसे मांगने निकली। हल्दवानी की इन बच्चियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बात सीएम धामी तक भी पहुंची। इसके बाद सीएम धामी का दिल पसीज गया। दो बच्चियों को इस हालत में उनसे देखा नहीं गया। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को गोपाल शर्मा के समुचित इलाज का निर्देश दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *