October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिद्वार।अग्निपथ के खिलाफ हरिद्वार में पहुंचे देशभर के किसानों ने पैदल मार्च निकालकर योजना का पुरजोर विरोध किया। लालकोठी से लेकर रोड़ी बेलवाला मैदान तक किसानों ने पैदल मार्च निकाल जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में एलान किया गया कि अग्निपथ योजना समेत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अब 30 जून को देशभर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।बता दें हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तीन दिवसीय किसान महाकुंभ के दूसरे दिन शुक्रवार को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में शनिवार को लालकोठी से रोड़ीबेलवाला मैदान तक पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में शनिवार को किसानों ने मार्च निकाला। भारतीय किसान यूनियन रोड गुट के प्रदेश अध्यक्ष पप्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के लिए छलावा है। इसका किसान संगठन कड़ा विरोध करेंगे। इसके विरोध में हरिद्वार में निकलने वाली पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री का कहना है कि केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ मजाक किया है। किसान महाकुंभ ;चिंतन शिविरद्ध में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ योजना का वह पहले ही कड़ा विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में योजना को लेकर आंदोलन भी शुरू हो गया है। लेकिन यह विरोध हिंसक नहीं होना चाहिए। उन्होंने देशभर के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का आ“वान किया है। राकेश टिकैत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना और हिंसा करना राष्ट्रहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन के जरिये अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *