October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वकील के घर में हमले से भड़के अधिवक्ता

काशीपुर। पड़ोस में रहने वाली महिला द्वारा अधिवक्ता के घर में घुसकर पत्नी और बच्चों के साथ गाली गलौज करने के मामले ने आज सुबह तूल पकड़ लिया। घटना से गुस्साए दर्जनों अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह व सचिव संदीप सहगल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंच गए। यहां अधिवक्ताओं ने एसएसआई सतीश कापड़ी को आरोपित महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की। पुलिस को दी तहरीर में महादेव काॅलोनी मोहल्ला पक्काकोट निवासी अधिवक्ता देवेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय मान पाल सिंह ने बताया कि बीते 7 जनवरी को जब वह न्यायालय में अपना जरूरी काम निपटा रहे थे इसी दौरान फोन आया कि उनके घर में कुछ लोग घुसकर पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते हुए गाली गलौज कर रहे हैं। वकालत का काम निपटा कर अधिवक्ता जब लगभग शाम 5 बजे घर पहुंचे तो देखा कि पड़ोस में रहने वाली महिला अपने चार अन्य परिजनों के संग हमसाज होकर अधिवक्ता की पत्नी के साथ छीना झपटी व मार पिटाई कर रहे हैं। अधिवक्ता द्वारा जब इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी उनके पत्नी व बच्चों के साथ गाली गलौज मारपीट कर चुके हैं और भविष्य में उसके परिवार के साथ कोई भी अनहोनी घटित कर सकते हैं। वहीं कोतवाली आए अधिवक्ताओं के बीच इस बात की भी चर्चा पुरजोर रही की आरोपी महिला के खिलाफ कुछ संगीन मामले न्यायालय में लंबित है।
महिला ने अधिवक्ता के खिलाफ दी तहरीर
काशीपुर। पड़ोसी अधिवक्ता के संग झगड़ा फसाद के मामले में महादेव नगर मोहल्ला पक्काकोट निवासी शबनम पत्नी नाजिम हुसैन ने भी पुलिस को तहरीर देकर अधिवक्ता पर गाली गलौज करते हुए मारपीट के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए। 7 जनवरी की देर शाम पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि शाम लगभग 4 बजे जब वह जरूरी काम निपटा कर वापस घर लौट रही थी इसी दौरान देवेंद्र वकील ने अपने एक सहयोगी के संग उसे रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *