October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गाजीपुर बार्डर पहुंचे उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता 

देहरादून। दिल्ली बार्ड पर किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिये  कांग्रेस नेता भी कूद गये है। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन के समर्थन में गाजीपुर बार्डर रवाना हो गये है। देहरादून कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि किसानों का आंदोलन पिछे एक माह से शांतिपूर्ण और लोकतात्रिक तरीके से चल रहा है लेकिन सरकार किसान की मांग को नहीं सुन रही हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों और मजूदरों की दुर्दशा असहनीय है अब आम जनता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर मोदी सरकार के नये कृषि कानून का विरोध करेंगे। श्री प्रीतम ने कहा कि गाजीपुर बार्डर पर उत्तराखंड के सैकड़ों किसानों के साथ ही कांग्रेस के लोग धरने पर बैठे है वह खुद आंदोलन को समर्थन देने के लिये वहां जा रहे है। इधर गाजीपुर बार्डर पहुंचने पर उत्तरा खंड के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्षसे मुलाकत की है। इस दौरान कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी गाजीपुर बार्डर पहुंचे है। इस दौरान उत्तरखंड के विधायक काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश, पूर्व विधायक नारायण पाल,ललित फसर्वाण समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *