October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसानों के समर्थन में कूदे राहुल गांधी,वीर तुम बढ़े चलो, अन्नदाता तुम बढ़े चलो !

नई दिल्ली(दर्पण ब्यूरो)। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से ज्यादा समय से अन्नदाता दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान किसानों और केंद्र सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत भी हो चुकी है जो बेनतीजा ही रही हैं। अब 29 दिसंबर को एक बार फिर किसानों और सरकार के बीच वार्ता होनी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बातचीत के बाद कोई हल निकलेगा।वहीं इस बीच कांग्रेस पूरी तरह से किसानों का समर्थन कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने किसानों के हौसला अफजाई की खातिर ट्विटर पर कविता की कुछ पंत्तिफयां लिखी हैं। इन पत्तिफयों के जरिए राहुल गांधी ने अन्नदाताओं को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि उनको रोकने के प्रयास भी किए जाएंगे लेकिन वे बिना डरे आगे बढ़ते रहें।वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो,वाॅटर गन की बौछार हो, या गीदड़ भभकी हजार हो, तुम निडर डरो नहीं, तुम निडर डटो वहीं, वीर तुम बढ़े चलो, अन्नदाता तुम बढ़े चलो । बता दें कि शनिवार को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए किसानों को अपना समर्थन दिया था। राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट कर लिखा- मिट्ट का कण-कण गूंज रहा है। सरकार को सुनना पड़ेगा, सरकार को किसानों को सुनना ही होगा वहीं इससे पहले 24 दिसंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अधीर रंजन चैधरी और गुलाब नबी आजाद के साथ नए कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 2 करोड़ हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपा था। राष्ट्रपति से मिलने के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि किसान हटेगा नहीं, प्रधानमंत्री को ये नहीं सोचना चाहिए कि किसान और मजदूर घर चले जाएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *