October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ा बयान: सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे कई भाजपा विधायक हमारे सम्पर्क में :इंदिरा हृदयेश

हल्द्वानी। उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डा.इंदिरा हृद्येश के बयान ने एक बार फिर भाजपा और आप के नेताओं समेत सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। इतना ही नहीं आगामी 2022 के विधनसभा चुनाव को लेकर अब तक सबसे बड़ा बयान माना जा रहा है जिसमें खुद इंदिरा हृद्येश ने दावा करते हुए कहा है कि भाजपा के दो दर्जन से अधिक विधायक और नेता उनके सम्पर्क में है जो मौजूदा सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे है। मीडिया द्वारा नाम पूछने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये बातें प्राइवेट होती है जो बताई नहीं जाती। विधानसभा सत्र समाप्ति के बाद हल्द्वानी पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आ रही है और यह बात भाजपा के विधायक भी जानते हैं इसलिए कई भाजपा के विधायक उनके संपर्क में हैं और इशारा करते ही उनके साथ आने को तैयार भी हैं, क्योंकि भाजपा के विधायकों की सरकार में सुनवाई नही हो रही है। आगे इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वो खुद विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों को देख कांग्रेस पूरी तरह से आश्वस्त है कि 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 60 विधानसभा सीटें जीतने के दावे को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा की हवाई गिनती में वह 70 भी कह सकते हैं लेकिन कांग्रेस इस तरह के आंकड़े बनाकर अपना उपहास नहीं उठाना चाहती। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि उनके सम्पर्क में कई भाजपा विधायक है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *