October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना की चपेट में आने से वरिष्ठ सर्जन की मौत

पौड़ी। उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 88844 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में कुल 1463 लोगों की मौत हो चुकी है। पौड़ी में कोरोना की चपेट में आने से एक वरिष्ठ सर्जन की मौत हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है और हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की रोकथाम की कोशिश की जा रही है लेकिन लाख कोशिश के बाद भी मामले बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि पौड़ी जिले में अब तक पहले स्वास्थ्य कर्मी की मौत हुई है। जिले में कोरोना वायरस की वजह से अब तक एक डाॅक्टर सहित 49 लोगों की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल पौड़ी में तैनात वरिष्ठ सर्जन डाॅ. वेदप्रकाश मौर्य की विगत 4 दिसम्बर को कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। वरिष्ठ सर्जन मौर्य की तबीयत खराब होने पर एम्स )षिकेश में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से वरिष्ठ सर्जन एम्स )षिकेश में वेंटिलेटर पर थे। बीती शुक्रवार रात को कोरोना वायरस की वजह से वरिष्ठ सर्जन मौर्य का निधन हो गया है। वरिष्ठ सर्जन डाॅ. वेदप्रकाश मौर्य ने उत्तराखण्ड के विभिन्न चिकित्सालयों में अपनी सेवाएं दी है। वर्तमान में वह जिला चिकित्सालय में कार्यरत थे। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में भी सेवाएं दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *