October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बर्थडे पार्टी में गए युवक का अर्धनग्न हालत में शव मिला,परिजनों को हत्या की आशंका

रामनगर। रामनगर के ग्राम कंचनपुर छोई मे युवक का शव अर्धनग्न हालत में शुक्रवार की सुबह मिला . मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही मामले में पुलिस ने शक के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेते हुए घटना के संबंध में जानकारी जुटाने शुरू कर दी है। रामनगर के छोई गांव में समसारा रिसोर्ट के पास एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना परिजनों को किसी के द्वारा दी गई. जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को उठाकर रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. आपको बता दें कि रामनगर छोई का निवासी इंदर जोशी उम्र 26 वर्ष पुत्र पीतांबर जोशी निवासी ग्राम कंचनपुर छोई कल रात में अपने कुछ दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी पर था जिसमें पार्टी खत्म होने के बाद सभी दोस्त घर पहुंच गए लेकिन मृतक युवक घर नहीं पहुंचा. आज सुबह परिजनों को उसके साथी द्वारा सूचना दी गई कि आपका भाई समसारा रिसोर्ट के सामने पड़ा हुआ है.जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही युवक को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में दिखाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही बता दें प्राथमिक जांच में पुलिस ने शक के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.वहीं युवक के भाई नवीन जोशी ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या हुई है और उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.वहीं इस मामले में रामनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि रामनगर के छोई के पास समसारा रिसोर्ट के सामने एक ढाबे में युवक का शव पड़ा हुआ है. वहां पहुंचकर हमारे द्वारा युवक को उठाकर रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक युवक का नाम इंदर जोशी है जो छोई गांव का रहने वाला है. उसकी मृत्यु के संबंध में उसके परिजनों द्वारा जो आशंका व्यक्त की गई है इस संबंध में पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस की अभी तक पूछताछ में यह प्रकाश में आया है कि इन लोगों के द्वारा एक पार्टी रात में रखी गई थी. जिसमें मृतक युवक और उसके मित्रगण उस पार्टी में सम्मिलित हुए थे .उसके पश्चात मृतक युवक अपने घर नहीं पहुंचा जिसका शव आज सुबह मिला इस संबंध में जांच की जा रही है प्रत्येक बिंदुओं की जांच की जा रही है .जो उसके शरीर पर घाव है व कपड़े हैं उन सब की जांच की जा रही है. तथा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *