October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बागेश्वर पुलिस ने साढे छह किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा

बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस ने साढे छह किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह अब तक कि पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप है। पुलिस अधीक्षक ने सूचना मिलने पर बीते मंगलवार की रात सात मुख्यालय के पास चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ कार्यालय से लगभग 100 मीटर आगे कोतवाली पुलिस ने शक होने पर एक व्यत्तिफ की तलाशी ली। निरीक्षण में जगदीश सिंह कोरगा पुत्र लाल सिह कोरगा निवासी ग्राम लिती थाना कपकोट को जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष के पज से 6 किलो 470.2 ग्राम अवैध चरस बरामद की। आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बुधवार को खुलासा करते हुए बताया कि नशा मुत्तफ बागेश्वर अभियान के क्रम यह पकडी गई चरस की सबसे बडी मात्रा है। 3 माह में अब तक लग भग 25 किलो चरस पकडी गयी है। जो इतने कम समय में पूरे प्रदेश में किसी भी जनपद में नशे के विरु( चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी मात्रा है जो कि जनता के सहयोग से ही संभव हो पाया है उनका लक्ष्य है कि बागेश्वर को नशा मुत्तफ करना है उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है। एसपी ने पुलिस टीम को एक हजार व आईजी कुमाउ ने पांच हजार का नकद इनाम दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *