October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सामूहिक जश्न और नृत्य पर प्रतिबंध! क्रिसमस,थर्टी फर्स्ट और नववर्ष पर पैक हो सकता है उत्तराखंड

देहरादून। कोरोना महामारी के बीच इस बार क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट और नववर्ष पर पर्यटकों को उत्तराखंड की वादियों में आने की छूट मिल सकती है। हांलाकि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये जिला प्रशासन द्वारा लगाये जा रहे सामूहिक पार्टियों पर प्रतिबंध के चलते अब होटल, रेस्तरां, क्लब आदि का संचालन सामान्य रूप से किया जा सकेगा। लोग परिवार के साथ लंच-डिनर आदि के लिए आ सकते हैं। हालांकि, उनके लिए किसी भी तरह की विशेष पार्टी का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। जिला प्रशासन का मानना है कि क्रिसमस और नए साल के स्वागत की पार्टियों में लोग उल्लास में डूबकर नियम-कानून भूल जाते हैं। लिहाजा, पार्टियों पर प्रतिबंध से कहीं न कहीं कोरोना संक्रमण की रफ्रतार को अनावश्यक बढ़ने से रोका जा सकता है। जो व्यत्तिफ़ क्रिसमस और नववर्ष पर बाहर डिनर आदि करना चाहते हैं, उन पर कोई पाबंदी नहीं है। सिर्फ उन्हें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी किए गए नियमों का पालन करना होगा। यही जिम्मेदारी संबंधित प्रतिष्ठान संचालक की भी होगी। उन्हें ध्यान रखंना होगा कि किसी भी दशा में भीड़ न जुटे और न ही किसी तरह के सामूहिक नृत्य आदि के लिए व्यत्तिफ़यों को प्रेरित किया जाएगा। पार्टियों के धूमधड़ाके से इतर क्रिसमस और नववर्ष को सादगीपूर्वक मनाया जा सकता है। घर पर रहकर न सिर्फ कोरोना से बचा जा सकता है, बल्कि कुछ अनूठे ढंग से जश्न भी मनाया जा सकता है। सरोवर नगरी नैनीताल में 26 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित विंटर कार्निवाल-2020 स्थगित कर दिया गया है। नैनीताल महोत्सव समिति सचिव व जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि कार्निवाल के आयोजन के लिए आयोजन समिति के तकनीकी सहयोगी उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के मुताबिक द्वितीय उत्तराखंड ओपन एक्ससी कंपटीशन प्रतियोगिता एवं अन्य एयरो स्पोर्ट्स के लिए प्रस्तावित तिथियां मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार अनुकूल नही है। मौसम के मिजाज को देऽते हुए पैराग्लाइडिंग हाट एयर बैलुनिंग, पैरामोटरिंग, हैंग ग्लाइडिग एवं एमटीबी प्रतियोगिताएं कराना संभव नहीं है। ऐसे में विचार विमर्श करने के बाद कार्निवाल की संशोधित तिथि आगे तय की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *