October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्काॅर्पियो में सवार दबंगों ने सरेआम बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटा

सितारगंज । स्काॅर्पियो में सवार दबंगों ने बाइक सवार को लाठी-डंडों से पीट दिया इसके बाद हमलावरों ने युवक की बाइक को लाठी-डंडों से तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया। घटनास्थल पर भीड़ इकट्ट होने पर दबंग स्काॅर्पियो में लगे सायरन को बजाकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने दबंगों के दुस्साहस को मोबाइल में कैद कर लिया है। पीड़ित ने हमलावरों का वाहन नंबर दर्ज करते हुए पुलिस को तहरीर सौपी हैं। सरेराह हुई इस घटना से आसपास दहशत का माहौल बना हुआ है। इस्लाम नगर के वार्ड 4 संख्या निवासी आशु मंगलवार की दोपहर पंचर बाइक को पैदल लेकर जैलकैम्प रोड की तरफ जा रहा था। राजकीय इंटर काॅलेज के समीप पीछे से आ रही स्कार्पियो संख्या यूके 06यू 0213 ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर स्काॅर्पियो में सवार करीब 5 लोगो ने वाहन में रखे हाॅकी, डंडे निकाल लिए। जिसके बाद दबंगों ने युवक को सरेराह सड़क में बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बाइक सवार के चिल्लाने पर आसपास लोगों की भीड़ इकट्ट हो गई। इस दौरान हमलावरों ने युवक की बाइक को डंडो से तोड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर नाले में फेंक दिया। इसके बाद स्कार्पियो सवार हमलावर वाहन में लगे सायरन को बजाते हुए फरार हो गए। हमले में घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके गंभीर चोटें लगी हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना की वीडियो प्रत्याशियों ने मोबाइल में कैद कर ली है। घटना से आसपास दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को हमलावरों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि वाहन का नंबर ट्रेस कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *