October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर..राज्यमंत्री रेखा आर्य डाॅक्टर्स की निगरानी में आइसोलेट

देहरादून। पशुपालन और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती रेखा आर्य ने कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा कि वे एसिम्पटमैटिक हैं और उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हैं। उन्होंने खुद को डाॅक्टर्स की निगरानी में आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 टेस्ट करवाने की अपील की है।बताया जा रहा है कि जांच के लिये चिकित्सकों की टीम उनका सैपल लेगी और उचित उपचार के लिये एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया जा सकता है। इधर सोशल मीडिया पर शुभचिंतकों ने श्रीमती रेखा आर्य के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामले सामने आने से चिंताएं भी बढ़ कई है। शनिवार को राज्यमंत्री रेखा आर्य भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसकी जानकारी देने के साथ ही सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राज्य में 725 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 81211 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इनमें से 72987 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 5934 मामले एक्टिव हैं, जबकि 1341 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 949 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *