October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के मनोनीत सदस्य त्रिलोक सिंह का निधन

नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के मनोनीत सदस्य एवं अकाली दल के उत्तराखंड, यूपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह बघौरा का निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव धन्ना सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक रंजीत सिंह ने उनके आवास में पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शत्तिफ प्रदान की। परिजनों ने बताया कि त्रिलोक सिंह की गुरुवार को तबीयत खराब हुई उन्हें इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से बरेली रेफर कर दिया। सरदार त्रिलोक सिंह बघौरा एसजीपीसी अमृतसर से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नामित सदस्य रहे। विभिन्न सामाजिक धार्मिक राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों ने उनके आवास में पहुंचकर शोक व्यत्तफ किया। शोक व्यत्तफ करने वालों में जरनैल सिंह, परगट सिंह, महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, रणजीत सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह चीमा, सुखवंत सिंह भुल्लर, रिषपाल सिंह,पान सिंह,रमेश मोगा, दिलबाग सिंह आदि लोग मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *