October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रालियों, बसों, कारों से दिल्ली रवाना

गदरपुर /सितारगंज/ रामनगर । केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेश के विरोध में निकटवर्ती ग्राम कांगड़ा में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका नाराजगी व्यक्त की। शनिवार को ग्राम पंचायत कनकटा के प्रधान एवं ग्राम प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में ग्राम कन कटा में एकत्र हुए तमाम ग्रामीणों और किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 कृषि अध्या देशों के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को फूंका। गुरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसान विरोधी अध्यादेश पारित करके किसानों की कमर तोड़ने का कार्य किया है जिसके विरोध में तमाम किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि अध्याय देशों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगों को अविलंब मान कर किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने की पहल करनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों मे उप प्रधान गुरमीत सिंह विर्क, जोगेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह टिंकू, गौरु संधू, गुरमीत सिंह, गुरबाज सिंह, शमशेर सिंह, हरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, इरशाद हुसैन, सोनू संधू, सूरज पाल सिंह, सुखप्रीत सिंह, खुश ज्योत सिंह, बलविंदर सिंह एवं सतपाल सिंह सत्ता आदि ग्रामवासी मौजूद थे। सितारगंज। दिल्ली जा रहे काश्तकारों को पुलिस ने जबरन रोक लिया। जिसके विरोध में किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शनिवार को आगरा गुरुद्वारे से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रालियों, बसों, कारों से दिल्ली को रवाना हुए। विभिन्न थानों की पुलिस ने किसानों को किच्छा हाईवे पर रोक लिया। जिसके विरोध में किसान हाईवे में धरना देने लगे। किसानों ने केंद्र सरकार पर दमन का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। खबर लिखे जाने तक किसान सड़क पर ही जमे है। रामनगर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसान बिल के विरोध एवं दिल्ली में सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों पर केंद्र सरकार द्वारा आंसू गैस के गोले फेंकने व पानी का छिड़काव एवं लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लखनपुर चुंगी पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। शनिवार को युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी व पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों के हित को देखते हुए सरकार इस बिल को शीघ्र वापस ले तथा मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अत्याचार व उत्पीड़न करना बंद करें। उन्होंने कहा कि जब तक यह बिल वापस नहीं हो जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा बिष्ट, गौरव बंगारी, प्रशांत मनराल, हर्षित उपरेती, हर्षवर्धन पांडे ,प्रशांत पांडे ,क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरू चैहान, ज्योति ग्रेवाल, संजय रावत, अमृतपाल सिंह ,लोकेश पांडे, कुलदीप शर्मा ,चंद्रा आर्य, पुष्पा बेलवाल ,लक्ष्मी जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *