October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीओ ने कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण
रुद्रपुर। सीओ अमित कुमार ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिपाहियों को असलहों को खोलने को कहा तो कई सिपाही असलहों को नहीं खोल पाए। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने पीआरओ से उक्त सिपाहियों को ट्रेनिंग देने के आदेश दिए। शनिवार को सीओ अमित कुमार कोतवाली में वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने असलहों, मालखाने की व्यवस्थाओं को परखा। कोतवाली में रखे गए असलहों को उन्होंने सिपाहियों से चलाने के लिए कहा तो दो सिपाही सतेंद्र पाल सिंह व अनुज वर्मा उन्हे नहीं खोल पाए। वहीं आस ूगैस के केमिकल एक्सपायरी डेट के पाए गए। इसके अलावा मालखाने में सामान को व्यवस्थित ढंग से नहीं रखा गया था। सीओ ने इसके लिए कोतवाल एनएन पंत को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वहीं असलहे नहीं खोल पाने वाले सिवाहियों को ट्रेनिंग देने को कहा। एसआई मुकेश मिश्रा व महेश कांडपाल ने पिस्टल को तुरंत खोलकर सीओ के सामने पेश किया। इस दौरान एसएसआई कुलदीप अधिकारी, एसआई पान सिंह, चैकी प्रभारी रम्पुरा केजी मठपाल आदि थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *