October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खाद्यान्न से भरे ट्रक के ब्रेक फेल, परिचालक की मौत

ऋषिकेश। षिकेश चंबा मोटर मार्ग पर खाद्यान्न से भरे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और ट्रक नरेंद्र नगर ओणी बैंड के पास सड़क पर पलट गया। हादसे में परिचालक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। ट्रक चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब छह बजे )षिकेश नरेंद्र नगर के बीच औणी बैंड के पास खाद्यान्न लेकर जा रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना में चालक सुरक्षित है। परिचालक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को ढालवाला )षिकेश से बुलाया। एसडीआरएफ के उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि टीम ने ट्रक के नीचे दबे परिचालक को निकालने के लिए कटर के जरिए ट्रक का कुछ हिस्सा काटा। इस दौरान एयरलिफ्टिंग बैग का इस्तेमाल कर ट्रक की बाॅडी को ऊपर उठाया गया और परिचालक के शव को बाहर निकाला गया। मुनिकीरेती पुलिस के द्वारा मृतक परिचालक दीपक 25 वर्ष मूलनिवासी बिहार के शव को पोस्टमार्टम के लिए )षिकेश भेजा गया है। वाहन को चालक कमल 30 वर्ष पुत्र डालचंद निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश चला रहा था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *