October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसानों का संग्राम जारी,दिल्ली के कई बॉडर बंद,कल 12 बजे होगी बैठक

हरियाणा में प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा
नई दिल्ली/चंडीगढ़। कृषि कानून में एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान डटे हुए हैं। सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत विफल होने के बाद किसानों ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है। दूसरी ओर  चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की डिमांड है कि सीएम को किसानों से माफी मांगनी चाहिए, जिस तरह हरियाणा में किसानों पर बल प्रयोग किया गया है वो गलत है। इस दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस के लोगों पर पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। गृह मंत्री अमित शाह के घर बुधवार सुबह कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और पीयूष गोयल पहुंचे। इन्हीं मंत्रियों ने किसानों से चर्चा की थी। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बुधवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे हैं। बीते दिन इन दोनों मंत्रियों ने ही किसानों के साथ चर्चा की थी। आज किसानों को लििखत में अपनी शिकायतें देनी हैं, जिसके बाद कल फिर किसान-सरकार चर्चा करेंगे। बुधवार दोपहर को किसानों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे को जाम कर दिया। सैकड़ों किसानों ने महामाया फ्रलाईओवर के नीचे धरना दिया और दिल्ली जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। अब यहां भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। किसान पहले ही दिल्ली और नोएडा की सीमा पर डेरा जमाए बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों के लिए लगातार खने का भी प्रबंध किया जा रहा है, ताकि लोग लंबे वत्तफ़ तक डटे रहे। किसानों के प्रदर्शन के बीच फरीदाबाद बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। अब यहां नाका लगाकर हर किसी की चेकिंग की जा रही है। बता दें कि पलवल में किसान आंदोलन को लेकर महापंचायत की जा रही है। रालोद नेता जयंत चौधरी भी अब सिंधु बॉर्डर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि वो एक किसान के नाते यहां आए हैं। सरकार को बिना किसी शर्त के किसानों से चर्चा करनी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर किसान आंदोलन के मसले पर सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने लिख, ‘कहा- किसान की आय दुगनी होगी। किया- ‘मित्रें’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी। झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार’। किसानों का आंदोलन लगातार जारी है और आज बड़ी संख्या में किसान पंजाब-हरियाणा से दिल्ली की ओर आ सकते हैं। बुधवार सुबह भी दिल्ली की कड़ाके की ठंड में किसान सड़कों पर डटे हुए हैं। किसानों के आंदोलन के कारण नोएडा लिंक रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। यहां पर गौतम बुद्ध द्वार के पास किसानों का जमावड़ा है। लोगों से अपील की गई है कि वह नोएडा लिंक रोड की बजाए नोएडा जाने के लिए एनएच-24 और डीएनडी का इस्तेमाल करे। टिकरी, झारोदा, झटीकरा बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। बदुसराय बॉर्डर को सिर्फ टू-व्हीलर गाड़ियों के लिए खोला गया है। दिल्ली से हरियाणा में धनसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच-8, बिजवासन/बाजघेरा, पालम विहार और दुंदाहेरा बॉर्डर से जाया जा सकता है। इसके अलावा सिंधु बॉर्डर भी बंद है। लामपुर, औचंडी समेत कई छोटे बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *