October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार के उपर पलटा ट्रक 8 लोगों की मौत

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। बालू से लदे ट्रक के कार पर पलटने से यह हादसा हुआ। कार में 10 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, घटना कौशांबी के कड़ाधाम कोतवाली के अंतर्गत आने वाले देवीगंज चैराहे की है। आज सुबह यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो कार सवार एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे और कौशांबी में वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे के समय कार एक जगह पर खड़ी थी। उसी वत्तफ एक बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। कार सवार सभी लोग दब गए। वहां मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और दो घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *