October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंडों से भरा वाहन पलटा, लाखों की क्षति अंडे लूटने वालों की लगी भीड़, पुलिस के छूटे पसीने

बाजपुर ।हाईवे पर अंडों से लदा पिकअप पलट गया। घटना के बाद अंडों को लूटने वालों का तांता लग गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भींड़ को तितर वितर किया। घण्टों मशक्कत के बाद अंडों के मलबे को हटाकर जाम खुलवाया गया। हादसे में दो लोग चोटिल हुए हैं और करीब 4 लाख का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक बाजपुर के एसके पोल्ट्री फाॅर्म से एक वाहन 50,000 अंडे लेकर पंतनगर जा रहा था कि अचानक बाजपुर के गंदे नाले के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे अंडों से भरा वाहन सड़क पर पलट गया। जिसके चलते वाहन में भरे लाखों रुपए के अंडे सड़क पर बिखर गए और वाहन चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पिकअप वाहन को ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से सड़क किनारे करवाया। वही अंडों को सड़क पर बिखरने की सूचना मिलते ही दर्जनों लोग एकत्र हो गए और अंडों को लूटने वालो का तांता लग गया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम भी लग गया। वाहन चालक खालिद अली ने बताया कि अंडों को बाजपुर से पंतनगर ब्रिटानिया फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था और कैंटर की टक्कर से वाहन सड़क पर पलट गया है जिसमें करीब 3 से 4 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *