October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निजी स्कूलों की फीस माफी के लिए अभिभावकों ने फूंका सरकार का पुतला

रामनगर। प्राइवेट स्कूलों की फीस माफी को लेकर अभिभावकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार से प्राइवेट स्कूलों की फीस माफ को लेकर अभिभावक संघ की स्थानों पर आन्दोलनरत हैं। रामनगर में भी अभिभावक संघ फीस माफी की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज पूर्व निर्धरित कार्यक्रम के तहत अभिभावक संघ ने राज्य सरकार का पुतला फूंका और अपना विरोध् दर्ज कराया। अभिभावक संघ ने सरकार से फीस निर्धरित करने के साथ ही आॅनलाइन शिक्षा के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों के शोषण किए जाने की निन्दा की है। अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि स्कूलों की शीघ्र जांच की जानी चाहिए, और जो स्कूल अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुतला दहन कार्यक्रम में नवीन सुनेजा, अशोक खुल्बे, ललित उप्रेती, संजय मेहता, बलवन्त मेहता, विनय, भाष्कर बिष्ट, कुलदीप, मनोज रावत, नमित अग्रवाल, गणेश, रवि रावत, जग्गा पांडे, राजेन्द्र बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *