October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

27 को सरकार के खिलाफ मार्च निकालेगी कांग्रेसः इंदिरा

हल्द्वानी । नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश जी ने अपने बाजपुर दौरे पर प्रेस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा और उपवास पर बैठने की घोषणा की। बताया कि हल्द्वानी में 27 को कांग्रेस मार्च निकालेगी। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम करार दिया है। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हदयेश बीते दिवस बाजपुर पहुंची। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर के आवास पर पत्रकारवार्ता की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना काल में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सही तरीके से नहीं चला पा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते उद्योगों पर भी काफी असर पड़ा है। जिसका खामियाजा मजदूरों और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। डा. हृदयेश ने बाजपुर भूमि विवाद के सवाल पर कहा कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से सजग है। कहा कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं व बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस 27 अगस्त को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। इसके लिए तैयारियां जारी हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *