October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ग्रामीणों को बांटी आयुष रक्षा किट

रामनगर। वर्तमान में चल रही कोराना महामारी व बरसाती मौसम मे होने वाले रोगों से इंसानों में घट रही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये आयुष मंत्रालय द्वारा दर्जनो लोगों को आयुष रक्षा किट का वितरण किया गया। मंगलवार को ग्राम सावल्दे पश्चिम स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डाक्टर हरीश चन्द्र खुल्बे ने ग्रामीणों को आयुष रक्षा किट का वितरण करते हुए कहा कि वर्तमान मे कोरोना महामारी व बुखार,शुगर, ब्लडप्रेशर, डेंगू बुखार, खाॅसी-जुकाम के अलावा अन्य बीमारियों के चलते इंसानो में घटती रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में यह किट काफी हद तक कारगर साबित हो रही है। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के आयुष मंत्रालय के वैज्ञानिकों द्वारा इस पर रिसर्च करने के उपरान्त इसके बेहतर परिणाम सामने आये है तथा केन्द्र व राज्य सरकार इस किट को आम जनता तक पहुॅचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस किट मे मौजूद काढे व गोलियो को कई जडीबूटियों के साथ मिला कर तैयार किया गया हैै। उन्होंने इस किट को लेने वाले ग्रामीणों को इसके सेवन की विधि भी बताते हुए कहा कि एक किट का प्रयोेग मात्र 15 दिन के लिये किया जायेगा तथा इसके बाद उनसे इसके परिणाम भी लिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस किट का सेवन 60 साल से उपर के लोगों के अलावा अन्य लोग भी कर सकते है तथा भविष्य में भी इसका वितरण किया जायेगा तथा इसंान के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर इस किट का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिलामंत्री हरीश बेलवाल, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह रावत,कमल बेलवाल, बालम सिंह गुंसाई, चम्पा बेलवाल, गीता बेलवाल, यामीन सलमानी,आनन्द सिंह बिष्ट, मोहन राम, शिवदत्त पंत, बालम सिंह मेहरा, मिथलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *