October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लूटकाण्ड का आरोपी ईनामी बदमाश गिरफ्तार

हल्द्वानी । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर फायर स्टेशन के पास एक व्यक्ति को एक अदद नाजायज तमंचा व तीन जिंदा कारतूस के कब्जे से बरामद कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप शर्मा उर्फ प्रदीप कुमार उर्फ सोनू शर्मा पुत्र हरिराम शर्मा निवासी मकान नंबर 492 सुख्खा सिंह काॅलोनी कोटला रोड थाना मंडी गोविंदगढ़ पंजाब का है। अभियुक्त ने 11 अगस्त 2019 को अपने साथी गुरतेज सिंह निवासी कैंट बरेली के साथ मिलकर बरेली रोड हल्द्वानी में रात्रि में वाहन चालक दीपक की गाड़ी को तमंचे के बल पर रोक कर गाड़ी व चालक का मोबाइल लूट लिया था। जिसमें पुलिस द्वारा गुरुतेज को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लूटा गया वाहन बरामद कर लिया गया था व अभियुक्त प्रदीप शर्मा तब से लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस महा निरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त प्रदीप शर्मा एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके विरु( पंजाब में हत्या व हत्या के प्रयास व अवैध असला रखने के कई अभियोग पंजीकृत हैं गुरूतेज सिंह से अभियुक्त प्रदीप शर्मा की मुलाकात रोपड़ जेल पंजाब में हुई थी। पुलिस टीम में उपनिरी क्षक कश्मीर सिंह, दिलबर सिंह भंडारी, दीपक अरोड़ा, वीरेंद्र चैहान, जाबिर रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *