February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना पॉजिटिव पायी गयी महिला का घर किया सील

नानकमत्ता। महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मां और भाभी को होम क्वॉरेंटाइन करने के साथ ही महिला के घर को सील कर दिया है। ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी महिला जो पीडब्ल्यूडी विभाग में खटीमा लिपिक पद पर कार्यरत थी, 15 जुलाई को उसका कोरोना सैंपल लिया गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला का घर सीज करते हुए, मां और भाभी का सैंपल लेकर होम क्वारंटाइन किया गया है। बताया जाता है कि महिला की मां कैंसर रोग से पीड़ित है। महिला मायके में अलग मकान बनाकर रहती थी, भाई बीएसएफ पश्चिमी बंगाल में तैनात है, महिला का ग्राम बिघोरा मैं सुसराल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *