August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फरार चल रहा ईनामी किशन गंगवार गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाओं की बिक्री के मामले में फरार चल रहे ईनामी आरोपी किशन गंगवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नामजद उसकी पत्नी ने न्यायालय से स्टेे ले रखा है जबकि उसका भाई पूर्व में ही आत्म सर्मपण कर चुका है। खेड़ा निवासी किशन गंगवार के मेडिकल स्टोर पर गत अक्टूबर माह में पुलिस ने छापा मारकर नशीली दवाएं बरामद की थीं। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया थाा। पुलिस ने किशन के प्रीतबिहार स्थित मेडिकल स्टोर पर भी छापा मारा था जहां एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था जिससे पता चला था कि वह इसी मेडिकल स्टोर से नशे की दवाएं खरीददाता था। जिस पर इस मेडिकल स्टोर को आग लगाने का प्रयास किया गया था। जहां पुलिस ने इस मेडिकल स्टोर को सीज कर किशन गंगवार उसकी पत्नी ज्योति औेर उसकी भाई सूरज के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। सूरज की पत्नी ने न्यायलय से स्टे ले लिया था औैर उसकेे भाई सूरज ने आत्म सर्मपण कर दिया था लेकिन तब से किशन गंगवार फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 15सौ का ईनाम घोषित किया था। एसआई पानसिंह और एसओजी टीम ने सूचना मिलने पर फरार चल रहे ईनामी आरोपी किशन गंगवार को बहेड़ी से गिरफ्तार कर लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *