August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी पर मुकदमा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मूलरूप से नोएडा व हाल सिंह कालोनी निवासी एक युवती ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने शादी का वादा किया था और उससे जबरन शारीरिक संबंध बना लिये। विरोध जताने पर वह मारपीट करता था। जब वह गर्भवती हो गयी और उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह अपने परिवार सहित घर से फरार हो गया और उसे फोन पर धमकी देने लगा। पिछले एक माह से उसका फोन भी बंद आ रहा है। उसने काफी दिन तक पुलिस से गुहार लगायी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में समाजसेवी अनीता पंत के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रांजिट कैंप नारायण कालोनी निवासी कौशल गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *