August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास बरहैनी रोड, कालाढूंगी जिला नैनीताल से अभियुक्त हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बल्ली बैरियर बन्नाखेड़ा, बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर और सुरेश कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी श्यामलाल कालोनी बन्नाखेड़ा, बाजपुर को वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल यूके 18 एफ 8680 सीडी डीलग्स की तलाशी ली। मोटरसाइकिल की डिग्गी में से 7.10 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्रानिक तराजू व सिलवर फाइल पेपर अवैध रूप से बरामद हुआ। अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक बिलासपुर से लाकर कोटाबाग, चकलुवा, नैनीताल व कालाढूंगी क्षेत्र में बेचते हैं। अभियुक्तों के खिलाफ थाना कालाढूंगी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। माननीय न्यायालय नैनीताल में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी, लेखराज सिंह, अकरम, किशन नाथ रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *