August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में आज बनभूलपुरा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास से अभियुक्त मो- फैजान (24) पुत्र सुल्तान सलमानी निवासी ग्राम मवई काजियान थाना शेरगढ़ तहसील बहेड़ी जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से 10-05 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक बरेली रेलवे स्टेशन से किसी जफर नामक व्यक्ति से खरीद कर लाता है और उसे हल्द्वानी क्षेत्र में टेंपो चालकों व पीने वाले लोगों को पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचता है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार, एसआई मंगल सिंह, मनोज कुमार, मुन्ना सिंह, संजीत कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *