August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेहड़ का हुआ स्वास्थ्य खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तिलकराज बेहड़ का स्वास्थ्य खराब हो गया जिसके चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने अस्पताल पहुंचकर बेहड़ के स्वास्थ्य का हाल जाना।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ के निजी सचिव मेहुल शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से श्री बेहड़ का स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिसके चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां पूर्व सीएम रावत और पूर्व सांसद टम्टा ने अस्पताल में श्री बेहड़ का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बेहड़ का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनके शुभचिंतकों ने भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *