Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुखों के चूनाव की अधिसूचना जारी

देहरादून(उद संवाददाता)। राज्य निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत के प्रमुऽों ज्येष्ठ प्रमुऽों, कनिष्ठ उपप्रमुऽों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव का विस्तृत कायर्क्रम भी तय कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग चुनाव को हॉर्स ट्रेडिंग के डर से पहले कराने की तैयारी पहले ही कर चुका था। पहले चुनाव की संभावित तिथि 14 नवंबर बताई जा रही थी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी 12 जिलों के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 नवंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान होगा। 2 नवंबर को नामांकन तथा 4 नवंबर को नाम वापसी होगी। 7 नवंबर को मतदान के दिन ही मतगणना की जाएगी। ब्लाक प्रमुऽों के चुनाव 6 नवंबर को होंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *