August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

नानकमत्ता(उद संवाददाता) थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई भट्टियां व लाहन नष्ट कर दिये और सैकड़ों लीटर शराब व उपकरण जब्त कर लिये। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने ेपुलिसकर्मियों के साथ सुंदरनगर, देवहा नदी के समीप छापा मारा जिससे अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों में हड़कम्प मच गया और वे फश्रार हो गये। पुलिस ने मौके से 210 लीटर अवैध शराब और उपकरण जब्त कर लिये औेर हजारों लीटर लाहन और कई भट्टियां नष्ट कर दीं। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð, प्रतापपुर चैकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ट, खुशहाल सिंह, सुरेंद्र ज्याला, महिपाल सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *