August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत सायं सिडकुल चैकी पुलिस कर्मियों ंने नेशनल हाईवे मार्ग पर डाबर फैक्ट्री के समीप संदिग्ध रूप से घूम रहे बदमाश को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार चैकी प्रभारी केजी मठपाल साथी पुलिसकर्मियों कैलाश मनराल व प्रकाश चंद के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान डाबर फैक्ट्री के समीप एक युवक बाइक पर सवार दिखायी दिया। पुलिसकर्मियों को देखकर जब उसने भागने की कोशिश की तो संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पता ग्राम कुम्हरिया थाना मिलक खानम रामपुर निवासी रिहान अली पुत्र साबिर अली बताया। जब उससे उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल संख्या यूपी-22एएम 8342 के कागजात मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। शक होने पर जब रिहान की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने रिहान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने तमंचा कारतूस व बाइक कब्जे में लेकर रिहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। चैकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश रिहान के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *