August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सैकड़ों पेटी अंगेजी शराब सहित एक गिरफ्तार

काशीपुर,(उद संवाददाता)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए पंजाब से यहां लायी जा रही सैकड़ों पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। बरामद शराब की कीमत लाखों रूपए बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आज प्रातः मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अलीगंज रोड एक पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर ट्रक संख्या पीबी-65एबी/5713 को रोका। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में से 357 पेटी पंजाब से अवैध रूप से लायी जा रही अंग्रेजी शराब की बरामद की गयीं। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक मोहल्ला घेर बिहाट कांगड़ा हिमाचल प्रदेश निवासी सुरजीत पुत्र रतन चंद को हिरासत में ले लिया जबकि ट्रक स्वामी शेखपुर कलां डेराबस्सी सास्सा नगर पंजाब निवासी तजिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह मौके से फरार हो गया। बरामद शराब की कीमत लगभग 15 लाख रूपए बतायी जा रही है। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ में जुटी है। पुलिस और एसओजी टीम में एसआई जितेंद्र, कां. राजू पुरी, सुभाष सिंह, दिलीप बोनाल, जरनैल सिंह, गिरीश पांडे, जगमल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *