October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीपीयू कर्मी की सूझ-बूझ से पकड़ा गया मोबाइल चोर

रुद्रपुर। सिडकुल चैकी क्षेत्र शत्तिफ विहार में दुकान से मोबाइल और नगदी लेकर भागा टुकटुक चालक सीपीयू कर्मी की सूझ बूझ से पकड़ा गया। उसके पास से मोबाइल व नगदी बरामद की गई। जानकारी के मुताबिक अटरिया मंदिर के पास सोनू नाम के युवक की दुकान है और सोनू किसी काम में व्यस्त हो गया। इसी बीच दुकान के पास एक टुकटुक चालक रुका और दुकान में रखा मोबाइल व नगदी लेकर चंपत हो गया। बताया जा रहा कि इसी दौरान उध्र जा रहे सीपीयू कर्मी हरिओम राठौर वहां लगी भीड़ को देख रुक गये और उन्होंने जानकारी ली। इस पर सोनू ने पूरी घटना को सीपीयू कर्मी को बताया। सीपीयू कर्मी ने ई-चालान मशीन में टुकटुक नंबर डाला तो मशीन में आरोपी चालक का पता निकल आया। इस पर सीपीयू कर्मी ने चालक को किसी तरह घटना स्थल पर बुलाने का प्रयास किया। मगर वह आने को तैयार नहीं हुआ। बताया जा रहा कि सीपीयू कर्मी ने चालक को कार्रवाई न करने की बात कह कर बुला लिया और उसके पास से चोरी किया मोबाइल व नगदी बरामद हुई। वहां मौजूद लोगों ने सीपीयू कर्मी की सूझ बूझ से आरोपी से मोबाइल व नगदी मिलने पर सराहना की और आभार जताया। वहां पर वार्ड के पार्षद सहित कई लोग मौजूद रहे।इध्र चैकी प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *