October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना की जंग जीत कर आए थानाधयक्ष को किया सम्मानित

नानकमत्ता। कोरोना की जंग जीत कर डड्ढूटी पर आए थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð का पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति ने फूल माला से भव्य स्वागत किया और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð का स्वास्थ्य खराब होने से सितारगंज में करोना की जांच कराई गई थी। 31 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ विभाग की ओर से उन्हें आइसोलेट किया गया। अचानक तबीयत खराब होने पर खटीमा भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार ना होने से चिकित्सकों ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी में रेफर किया गया।, स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनका इलाज किया गया। बाद में किये गये स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। सोमवार को कोरोना से जंग जीत कर डड्ढूटी पर लौट कर आए थाना अध्यक्ष कमलेश भट्टð का स्वागत किया गया। पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सुरेश जोशी ने कहा कि थानाध्यक्ष ने कोरोना महामारी के बीच अपने कर्तव्य के प्रति सजग रूप से धरातल पर कर्तव्यनिष्ठा होकर कार्य करते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा और सुरक्षा प्रदान करने में निरंतर प्रयास किया है। कोरोना महामारी में कठिन समय पर पुलिस वर्दी का कर्ज चुका कर फर्ज निभा रहे हैं। हम भी इनकी सेवाओं को सलाम करते हैं। सम्मानित करने वालों में हरीश जोशी, जगदीश जोशी, कैलाश जोशी, गोपाल बिष्ट, भुवनेश जोशी, शंकर बसेड़ा, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, हीरा चंद, सुरेश चंद, आदि मौजूद थे। इससे पूर्व थानाध्यक्ष ने गुरूद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान उन्हें गुरूद्वारा प्रबंधन ने सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *