October 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

भीमताल ।कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने राजकीय महाविद्यालय पतलोट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने मंत्री श्री कैड़ा का फूल-मालाओं तथा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने महाविद्यालय भवन निर्माण को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।राजकीय महाविद्यालय पतलोट के भवन निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से þ करोड़ ýझ् लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई। महाविद्यालय के लिए भूमि की रजिस्ट्री संपन्न कराने में भी श्री कैड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भवन निर्माण एवं भूमि संबंधी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव होती है। ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।मंत्री कैड़ा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय पतलोट में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भूगोल एवं संस्कृति विषयों का संचालन शुरू कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप विषयों का अध्ययन करने का अवसर मिल सके। मंत्री कैड़ा ने कहा कि भविष्य में महाविद्यालय को और अधिक सुविधासंपन्न बनाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के स्नेह, सहयोग एवं स्वागत के लिए आभार व्यत्तफ किया। इस दौरान, क्षेत्र जनप्रतिनिधि, छात्र संघ के पदाधिकारी, हजारों की संख्या में जनता, छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *