करवा चौथ पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों, विशेषकर व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए समय मिल सकेगा। सरकार की ओर से अवकाश को लेकर आदेश जारी किया गया है। इससे शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत मिलेगी।


