Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया : राहुल गांधी

कांग्रेस के विधायकों और नेताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य की धामी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की जनसभा में जा रहे राहुल गांधी का हॉलीकॉप्टर पंतनगर एयरपोर्ट वापिस लौटा । राहुल गांधी ने कहा कि हमारे हॉलीकॉप्टर की मौसम खराबी के कारण वापस भेजना पड़ा हैं पहली बार लाइफ में हुआ है। प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने मोबाईल से राहुल से वार्ता कराई। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है। हमें जनता की आवाज बनकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और छोटे कारोबारों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका दावा था कि सरकार की नीतियों का सबसे अधिक असर आम जनता, किसानों और युवाओं पर पड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को मजबूती से रखने का आह्वान किया।  राहुल गांधी के संदेश के बाद सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया तथा उनके जल्द अल्मोड़ा आने की उम्मीद जताई। खराब मौसम के कारण कार्यक्रम में बदलाव होने के बावजूद जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं अल्मोड़ा में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में कांग्रेस के विधायकों और नेताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य की धामी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने मंच से आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य बचाने के लिए भ्रष्टाचार में डूबी हुई भाजपा की सरकार को आगामी 202 के विधानसभा चुनाव में उखाड़कर कांग्रेस को सत्ता की बागडोर सौपें। वहीं कई नेताओं ने राज्य में ठप पड़े हुए विकास कार्यो के साथ ही बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था पर कड़े सियासी प्रहार किये।  जनसभा में कुमांउ मंडल के विभिन जनपदों से सैकड़ों कार्यकताओं के साथ वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। वहीं मंच पर मुख्य रूप से उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा , राजकुमार ठुकराल, हरीश धामी, हेमेश खर्कवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक  कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *