Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आत्मनिर्भरता में महिलायें आ रही आगेः रिद्धिम अग्रवाल

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। समाज में आज महिलायें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होकर सराहनीय उन्नति कर रही हैं। जो युवतियों के लिए एक प्रेरणा है। यह बात कुमांऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने आज हारमनी क्लब द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का रंगबिरंगे गुब्बारे उड़ाकर व दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन करने के बाद उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलायें निरंतर आगे बढ़ती जा रही हैं। परंतु ऐसी महिलायें भी है जो पारिवारिक या अशिक्षित होने कारणों से समाज में पीछे हैं। उन्हें आगे लाने के लिए हारमनी क्लब को लक्ष्य निर्धारित करना होगा। उन्होंने सभी महिलाओं को उनके बेहतर भविष्य और दीपावली पर्व की शुभकामनायें दीं। इससे पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचने पर क्लब की सदस्याओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने गुब्बारे उड़ाये और दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने कहा कि हारमनी क्लब पिछले 22 वर्षों से महिलाओं के हितों के लिए कार्य करता आ रहा है। समाज में महिलाओं को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए भी वह सदैव आगे रही हैं। दीपावली से पूर्व हारमनी क्लब द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं द्वारा हेण्डलूम, क्राकरी, पंजाबी सूट व जूतियां, बच्चों के खिलौन व रेडीमेड कपड़ेे, सोने चांदी की ज्वैलरी, दीपावली के विभिन्न उपहार आईटम, बेडशीट आदि के कई स्टॉल लगाये गये हैं। सायंकाल लक्की ड्रा निकाला जायेगा।जिसके विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। इस दौरान क्लब की सदस्या धारा अग्रवाल, सरीना अग्रवाल, जसमीत कौर तलवार, अंजू मित्तल, अमिता अग्रवाल, मोनिका श्यामपुरिया, सुनीति गोयल, तन्नवी गोयल, रूचि गर्ग तथा मधु रूंगटा आदि मौजूद थे। प्रदर्शनी में हल्द्वानी, देहरादून, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, रामपुर, गुजरात, दिल्ली आदि क्षेत्रें की कई बस्तुओं के स्टॉल सजाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *